रीड-ए-थॉन कार्यक्रम

 

रीड-ए-थॉन कार्यक्रम 

विद्यालय की लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए रीड-ए-थॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तक पढ़ने की रुचि विकसित करना, नियमित पठन की आदत को बढ़ावा देना तथा उनके भाषा एवं लेखन कौशल का विकास करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न पुस्तकों का चयन किया और निर्धारित समय में उनका ध्यानपूर्वक वाचन किया। पुस्तक वाचन, पुस्तक परिचय, कहानी/पात्रों पर चर्चा, अपने विचार व्यक्त करना तथा पढ़ी गई पुस्तक के आधार पर हिंदी में लेख लिखना जैसी विभिन्न गतिविधियाँ करवाई गईं।

विद्यार्थियों ने पढ़ी गई पुस्तकों से प्राप्त जानकारी एवं सीख को अपने शब्दों में प्रस्तुत किया। कुछ विद्यार्थियों ने पुस्तक की कहानी, मुख्य पात्रों तथा उससे मिली सीख को लेख के माध्यम से अभिव्यक्त किया। इस गतिविधि से विद्यार्थियों में पठन कौशल, लेखन क्षमता, शब्द-भंडार, रचनात्मक सोच एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास हुआ।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। रीड-ए-थॉन कार्यक्रम उनके लिए ज्ञानवर्धक, रचनात्मक एवं प्रेरणादायक रहा तथा इसने बच्चों को पुस्तकों से जुड़ने और नियमित रूप से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।








Comments

Popular posts from this blog

Haldina स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

विश्व साक्षरता दिवस हल्दीना स्कूल में मनाया गया